रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के मैनेजर द्वारा लाखों रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, श्याम नगर स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन प्राइवेट लिमिटेड में रामेश्वर दास मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने 19 दिसंबर 2023 से 31 मई 2024 के बीच कंपनी के 9,53,899 रुपये का गबन किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के खातों का वेरिफिकेशन किया गया।
खातों के मिलान के दौरान बड़ी वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर कंपनी के प्रतिनिधि दीपक गोरचे ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मैनेजर के विरुद्ध धारा 408 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।