रायपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है।
इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए श्री राणा द्वारा स्वयं ही ताबड़तोड दौरे किये जा रहे है। इसी की निरंतरता में राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओं, क्रेडा द्वारा दिनांक 23.07.2025 को तड़के सुबह सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिलें के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना ,सौर सुजला योजना, इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला अंबिकापुर के ग्राम सितकालो में क्रेडा की पंजीकृत इकाई मेसर्स दुर्गेश सोलर द्वारा स्थापित 08 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र के माध्यम से आर.व्ही. विलेजों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संयंत्र की स्थापना की गई है। उनके द्वारा क्रेडा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा की तबियत सरगुजा में स्थापित सौर संयंत्रों के निरीक्षण के दरम्यान बिगड़ गई थी, किन्तु अपनी कर्मठता के लिए मशहूर श्री राणा ने अपने खराब स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर दौरे के मध्य में ही स्वास्थ्य लाभ लेकर लक्षित समस्त स्थलों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों का निरीक्षण कार्य पूर्ण किया। निरीक्षण में पाया गया कि संयंत्र अकार्यशील है जिस पर वहॉ उपस्थित ग्रामीणों द्वारा क्रेडा सी.ई.ओ. से संयंत्र को कार्यशील करने का अनुरोध किया जिस पर श्री राणा द्वारा क्रेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया की संयंत्र को यथाशीघ्र कार्यशील कर ग्रामीणों को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही संयंत्र को कार्यशील कर प्रधान कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया। जिला अंबिकापुर अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों के निरीक्षण के दौरान पाये गये कमियों को दुरूस्त करने के लिए सम्पूर्ण प्रस्ताव 3 दिनों के भीतर क्रेडा के प्रधान कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा द्वारा दिए गए।

श्री राणा द्वारा उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम सितकालो (खर्रापारा) में क्रेडा की पंजीकृत इकाई मेसर्स दुर्गेश सोलर द्वारा जल जीवन मिशन फेस-01 अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया, किन्तु संयंत्र में लिकेज होने के कारण पानी बह रहा है। सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला सूरजपुर ओडगी विकासखण्ड अंतर्गत चॉदनी-बिहारपुर क्षेत्र के विद्युत विहीन ग्राम महारशॉप (पटेलपारा) में क्रेडा द्वारा स्थापित 04 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि संयंत्र के माध्यम से घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। श्री राणा द्वारा जिला सूरजपुर के ग्राम करौटी (इमलीपारा) में क्रेडा द्वारा स्थापित 10 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि संयंत्र के माध्यम से घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। श्री राणा द्वारा निरीक्षण उपरांत वहॉ उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्रेडा के विभिन्न परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मॉस्ट संयंत्र , सोलर पॉवर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों के स्थापना के दौरान सतत् स्थल निरीक्षण करते हुये निविदा के मापदण्डानुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए कार्य पूर्ण कराएं।