गैस सिलेंडर को लेकर जनता परेशान-पार्षद मनदीप कौर ढींढसा

दारू बेचने में व्यस्त मोदी,साय की ट्रिपल इंजन सरकार

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर की वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद मनदीप कौर ढींढसा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा कि मोदी सरकार,साय सरकार लोगों को लाइन लगाने का नया-नया तरिका इजात करती है कभी बैंकों में लाइन लगवाती है कभी वैक्सीन के लिए लाइन लगवाती है अब बारी है गैस सिलेंडर की आज गैस सिलेंडर को लेकर पूरे देश में एक भय का माहौल है खासकर महिलाओं को जिन्हें अपनी रसोई पर सबसे ज्यादा जरूरत गैस की होती है केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की साय सरकार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में असक्षम है गैस सिलेंडर की बुकिंग न होने के कारण लोग परेशान है बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है व ऑनलाइन बुकिंग हो भी नहीं रही है जिससे ग्रहणियां बहुत ही परेशान है कि वह घर की व्यवस्था को देख की गैस सिलेंडर के लिए लाइन पर खड़े हो एक तरफ साय सरकार दारू बेचने में व्यस्त है जिसे जनता की तकलीफ व महिलाओं की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है ऐसी निकम्मी सरकार राज्य में है जिसको जनता की दुख दर्द और तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है सिर्फ और सिर्फ नशे के सामान बेचने पर लगी हुई है दारू भट्टी से लेकर अफीम की पैदावार तक पूरी सरकार इसमें संलिप्त नजर आती आ रही है आने वाले समय में इन सब जनविरोधी कार्यों का मुंह तोड़ जवाब इस सरकार को उखाड़ फेंक कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *