Corruption : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर लगाया गम्भीर आरोप कहा- विधायक एवं प्रशासन के संरक्षण में करोड़ो का भ्रष्टाचार

Corruption :

Corruption : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर लगाया गम्भीर आरोप कहा- विधायक एवं प्रशासन के संरक्षण में करोड़ो का भ्रष्टाचार

 

Corruption : भानुप्रतापपुर।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी कोमल हुपेंडी,जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी, आदिवासी विंग प्रदेश सचिव मेहर सिंह वट्टी ने सोमवार को भानुप्रतापपुर स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्कूलो में हो रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कामों में कांग्रेस पार्टी द्वारा करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।

हुपेंडी ने कहा विधायक भी इसमे संलिप्त है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उजागर किये जाने लगातार कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में स्कूल मरम्मत के नाम से केंद्र सरकार से आई हुई करोड़ो की राशि को बंदरबांट कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जिसमे स्थानीय विधायक एवं प्रशासन की संलिप्तता बनी हुई है।

 

Corruption :  पूर्व में ही आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जांच करने की मांग की गई थी, लेकिन आज पर्यन्त तक किसी भी प्रकार जांच नही हुई। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 3 अक्टूबर तक जांच के लिए टीम गठित नही होता तो 4 अक्टूबर को विधायक निवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।

कोमल हुपेंडी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की

Corruption :  नियमतः ग्राम पंचायतों या एसएमसी (जनभागीदारी समिति) एजेंसी के माध्यम से काम करा सकता है। लेकिन यहां पर उन्हें एजेंसी तक नही बनाया गया और ना ही टेंडर प्रक्रिया किया गया है। सीधे कांग्रेस नेताओं द्वारा काम किया जा रहा है। सम्बंधित ग्राम पंचायतों को मरम्मत कार्य कराए जाने का प्रावधान है। लेकिन ग्राम पंचायतों को भी इससे दूर रखा गया जिससे साफ प्रतीत होता है कि इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

इनके अलावा खनिज न्यास निधि में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। अपने चेहते ठेकेदार को फायदा पहुचाने के लिए जोर शोर से कार्य किया जा रहा है। हालहि में भानुप्रतापपुर एवं दुर्गुकोंदल ब्लाक के 11 ग्राम पंचायतो पुराने सड़क के ऊपर महज कुछ ट्रिप मुरुम डालकर नई सड़क के नाम से 20 -20 लाख रुपये दिए जा रहे है। वही प्रतीक्षालय के नाम से कई पंचायतों में लगभग 7-7 लाख रुपए ठेकेदार को दिए गए है। जबकि कार्य के पूर्व लेआउट सम्बंधित विभाग के सब इंजीनियर को करना था लेकिन ठेकेदार के द्वारा बिना विभाग को संज्ञान में लिए गुणत्ताहीन प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया।

वही ग्राम पंचायतों में टेंकर खरीदी के नाम से भी जमकर खोटाला किया गया। सभी कार्यो की जानकारी स्थानीय विधायक एवं प्रशासन को होने के बाद भी कार्यवाही नही किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा 4 अक्टूबर को विधायक निवास घेरने की तैयारी कर रहे है। वही काग्रेसियों के द्वारा कीमती जमीनों की अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है।

Steel City Bhilai : इस्पात बिरादरी ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर “स्वच्छता ही सेवा” का किया शुभारंभ 

दुर्गुकोंदल ब्लाक के ग्राम चेमल में स्थित पुष्प स्टील प्रबंधन के ग्रामीणों को रोजगार एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध न कराते हुए नियम को ताक में रखकर लौह अयस्क उत्खनन कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगो मे माइंस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है। यदि ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर की धमकी दी जाती है। आम आदमी पार्टी ग्रामीण न्याय दिलाने उनके साथ हमेशा खड़ी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU