एसडीएम व सीएमओ के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा ठेकेदार

आज से ठीक एक माह पूर्व दिया गया था आदेश ◾
◾ क्रासिंग बंद नहीं होने पर सात दिनों बाद होगा आंदोलन ◾
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : गौरवपथ ठेकेदार द्वारा किस तरह एक प्रशासनिक अधिकारी व सीएमओ के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण राधे कृष्ण आयल मिल के सामने बने अवैध व अनावश्यक क्रासिंग को बंद किए जाने के स्पष्ट आदेश के बावजूद आज ठीक एक माह हो जाने के बाद भी क्रासिंग बंद नहीं किया गया है । 7 दिनों के अंदर क्रासिंग बंद नहीं किए जाने की स्थिति में आंदोलन किए जाने से संबंधित एक ज्ञापन आज एसडीएम व सीएमओ को पुनः दिया गया है ।


एसडीएम व सीएमओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त क्रासिंग को बंद किए जाने पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था । एसडीएम द्वारा सीएमओ को क्रासिंग बंद किए जाने आदेशित किया गया था जिसके परिप्रेक्ष्य में सीएमओ द्वारा ठेकेदार को तत्काल क्रासिंग बंद करने का आदेश आज से ठीक माह पूर्व 18/2/26 दिया गया था । किंतु लापरवाह ठेकेदार द्वारा आज तक क्रासिंग बंद किए जाने की शुरुवात भी नहीं की गई है ।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्राम बैतारी के सनातन भोई व ग्रामवासियों ने कहा है कि मुख्य मार्ग होने की वजह से आमजन की आवाजाही में असुविधा हो रही है तो वहीं राख राखड़ की ढुलाई ट्रेक्टरों से की जा रही है, ट्रेक्टरों के कागजातो की भी जांच का कि जानी चाहिए । ट्रॉली खुला रहने के कारण राख राखड़ के कण आम राहगिरों के आंखो में घुस रहे हैं। जिससे राहगीर बहुत परेशान हैं इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
शिकायतकर्ता सनातन भोई द्वारा यथाशीघ्र आदेश का पालन करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका परिषद तत्काल क्रासिंग बंद किए जाने का आदेश दिया जाए व ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ भी कार्यवाही किए जानेवाली मांग की गई है । पत्र मे आगामी 7 दिनों के अंदर क्रासिंग बंद नहीं किए जाने की स्थिति में जन आंदोलन किया जाने की बात कही गई है । जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *