International Space Day : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 मॉडल का निर्माण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

International Space Day : 

International Space Day :  अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 मॉडल का निर्माण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 

International Space Day :  बसना । शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी विकासखंड बसना में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चंद्रयान 3 माडल निर्माण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कक्षा 5वी के छात्रों द्वारा प्रधान पाठक गफ्फार खान के मार्गदर्शन में चंद्रयान 3 मॉडल तैयार किए और विद्यालय के सभी बच्चो ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया ।

क्विज में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान आने वाले छात्रों को प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा पेन देकर पुरस्कृत किया क्विज प्रतियोगिता का सफल संचालन तंजू साव और प्रीतम पटेल शिक्षिकाओ द्वारा किया गया।तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान ने चंद्रयान 3 के बारे में जानकारी बच्चो से साझा किए।

चंद्रयान 3 को 14 जुलाई। 2023को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्री हरिकोटा आंध्रप्रदेश से 2बजकर 35 मिनट में इसरो (ISRO ) के वैज्ञानिकों द्वारा लांच किया गया।चंद्रयान 3 का वजन 3900कि.ग्रा.था।इसको लांच करने में 615करोड़ रुपए खर्च हुए।चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग 23अगस्त2023 को हुआ !

भारत चंद्रमा पर साफ्ट् लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बना।भारत की चंद्रमा पर इस कामयाबी के बारे में सुनकर बच्चे बहुत उत्सुक नजर आए।प्रधान पाठक गफ्फार खान ने देश के वैज्ञानिकों के नाम और उनके द्वारा किए गए खोज के बारे में बच्चो को बताया ।

Saripali : सहारा पीड़ित जमाकर्ता कार्यकर्ता कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को दिया ज्ञापन

International Space Day : इस आयोजन के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, विकास खंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, संकुल समन्वयक बड़ेटेमरी वारिश कुमार ने हर्ष व्यक्त किए है।

Related News