नन गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत: रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP-बजरंग दल पर निशाना

छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। एक ओर भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता ननों पर धर्मांतरण का आरोप लगा रहे हैं, वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद हैं और दोनों को झूठे मामले में फंसाया गया है। कांग्रेस के अनुसार, यह कानून का दुरुपयोग है।

इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इस विरोध में केरल से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर भी शामिल हुईं। उन्होंने भाजपा पर “दोहरे चरित्र” का आरोप लगाते हुए कहा कि “एक तरफ केरल में बिशप के साथ केक काटा जाता है, और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में ननों को जबरदस्ती गिरफ्तार किया जाता है।”

माथेर ने बजरंग दल पर भी हमला बोला और कहा, “बजरंग दल का काम ही है पोलराइजेशन करना, लेकिन सवाल यह है कि जब यह सब हो रहा था, तब पुलिस और सरकार क्या कर रही थी? उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी क्यों दिखाई?”

इस घटना ने न केवल राज्य की राजनीति को गरमा दिया है, बल्कि केंद्र और विपक्ष के बीच टकराव को भी और तेज कर दिया है। फिलहाल मामला सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *