भानुप्रतापपुर।कांकेर।
जिला मे धड़ले से चल रहे रेत खनन के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने कल खनिज अधिकारी को एक ज्ञापन सौपा है उक्त आशय की जानकारी आज एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है
जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्य्क्ष बसंत यादव के नेतृत्व मे पार्टी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कांकेर कलेक्टर महोदय एवं खनिज अधिकारी के नाम से ज्ञापन सौपते हुये कहा की जिले के विभिन्न रेत खदानों से अवैध तरीके से लगातार रेत खनन धडलेले से हो रहा है जहां शासन के नियमो का उलंघन हो रहा है वही शासन की रॉयल्टी की भी चोरी हो रही है, जिला के अधिकांश नदी से चैन माउटेन, जेसीबी द्वारा सैकड़ों हाईवा , टैक्टर,ट्रक अन्य गाड़ियों से रेत खनन हो रहा है जो की नियमो के खिलाफ है, अवैध खनन के कारण शासन को रॉयल्टी भी प्राप्त नहीं हो पा रही है
नदी नालो का अस्तित्व खतरे मे आ गया है पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने सम्बंधित अधिकारी से मांग किया की अवैध रेत खदानों को बंद कर अवैध रेत परिवहन पर रोक लगे एवं दोषियों पर शख्त कानूनी कार्यवाही हो। जिसपर अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को उचित कार्यवाही करने का असावाशन दिया
कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने खनीज अधिकारी को चेतावनी देते हुये कहा की अगर सात दिवस के भीतर अवैध रेत खनन रोकने मे प्रशासन विफल रही तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन , चक्का जाम, कार्यालय घेराव करने को बाध्य होंगी कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल मे जिला अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, महामंत्री (संगठन प्रशासन) उदय प्रकाश शर्मा, गफ्फार मेमन, अजय भास्वानी,मनोज जैन, राजेंद्र साहू शहर अध्य्क्ष यासीन कराणी , ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण लोमेन्द्र यादव, पुरुषोत्तम सिंहा,मुकेश तिवारी, ओम प्रकाश देवांगन,राजू दुबे, शेष गजबिय,सुमित रॉय, अमन गायकवाड किसान साहू आदि उपस्थित थे
अवैध रेत खनन बंद हो,नही तो होगी आंदोलन- कांग्रेस

03
Apr