भानुप्रतापपुर।
नगर के सुभाषपारा खेल मैदान को लेकर इन दिनों चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्षदों के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता बेवजह इस मुद्दे को तूल देकर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं और नगर के विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा कि सुभाषपारा मैदान को लेकर जिस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है, वह पूरी तरह से भ्रामक और निराधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को हिंदुत्व और सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थानों से चिढ़ है, जिसके कारण वे इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर के विकास से जुड़े कार्यों का विरोध करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।
विकास का विरोध कर रही कांग्रेस- राठौर

11
Mar