Congress president : कांग्रेस अध्यक्ष बैज के 18 घंटे काम करने के निर्देश को लेकर सांसद अरुण साव ने उड़ाया मजाक

Congress president :

Congress president दीपक बैज को संगठन स्तर पर बेहद अल्प समय में चमत्कार करना है

Congress president जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए नवेले अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को 18 घंटे काम करने का निर्देश देने का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ को 18 घंटे लूटने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि पौने 5 साल में कांग्रेस सरकार ने जनता को केवल लूटने का काम किया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 18 घंटे जनता को लूटने का निर्देश दे रहे हैं। इस पर बस्तर की जनता का कहना है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे काम करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने कहते हैं, वैसे ही क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अपने कार्यकर्ताओं को 18 घंटे काम करने का निर्देश देने का अधिकार नहीं है? दरअसल बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए उन्हें 18 घंटे काम करने की सलाह दी है।

जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने, तब वे दावा करते थे कि 18 घंटे काम करते हैं। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी प्राथमिकता थी कि ज्यादा से ज्यादा काम किया जाए। जब 2014 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए तब उन्होंने अपने काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए दिन रात काम किया। वह अब भी ऐसा कर रहे हैं।

भले ही कांग्रेस के लोग उनके कामकाज पर उंगलियां उठाएं क्योंकि राजनीति में यह कोई अस्वाभाविक बात नहीं है, तब भी इस बात को हर कोई सराह सकता है कि मोदी जो भी काम कर रहे हैं लेकिन कर रहे हैं। वह काम देश दुनिया में दिख रहा है। भाजपा मोदी के काम की दुहाई देते हुए नहीं थकती लेकिन जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को अधिक समय देने के लिए कह दिया तो इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को आपत्ति क्या है?

वे राजनीतिक आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश को लूट रही है। प्रतिद्वंद्वी दल के नेता होने के नाते वह कांग्रेस की सरकार पर जितने चाहें, उतने आरोप लगा सकते हैं। राजनीति में आरोप लगाना आसान होता है उन्हें प्रमाणित करना बहुत मुश्किल होता है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेसी भी भाजपा की सरकार पर बहुत आरोप लगाते थे। अब भी लगा रहे हैं लेकिन किसी आरोप को प्रमाणित नहीं किया गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर 3 साल में भाजपा ने कांग्रेस की पहली सरकार पर ढेर सारे आरोप लगाए थे।

आरोप पत्र जारी किया था लेकिन 15 साल सरकार में रहने के बावजूद एक भी मामले में आरोप प्रमाणित नहीं हुआ। यह तो राजनीति में होता है। अब भाजपा फिर से आरोप पत्र बना रही है तो उनका भी वही परिणाम संभावित है जो अब तक होता रहा है। बात यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कामकाज को लेकर समय बढ़ाने कहा है तो यह उनके संगठन की बात है। यहां कांग्रेस की सरकार बीच में कहां से आ गई। दीपक बैज ने सरकार के स्तर पर तो कुछ नहीं कहा। उन्होंने सरकार को कोई मार्गदर्शन तो दिया नहीं।

वह तो अपने कार्यकर्ताओं से अपने मन की बात कह रहे हैं कि उन्हें ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।दीपक बैज को बहुत कम समय में बहुत ज्यादा काम करना है। उनके पास 60 दिन हैं और 90 विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक बैज कितने मेहनती हैं, यह बस्तर की जनता जानती है। उन्हें कांग्रेस ने बस्तर के जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में कसावट का जिम्मा सौंपा, उन क्षेत्रों में उन्होंने बहुत कम समय में जिम्मेदारी पूरी करके दिखा दी। इसके बाद उन्हें 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए यह जिम्मेदारी मिल गई है तो जाहिर है कि उन्हें बहुत कम समय में चुनावी तैयारी करनी है।

बहुत हद तक आगामी चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम और काम के दम पर होगा लेकिन चुनाव में सरकार नहीं, संगठन उतरता है। इसलिए संगठन के स्तर पर कांग्रेस में 5 साल पहले जैसी कसावट लाने का जिम्मा जिस व्यक्ति के कंधों पर है उसे तो दिन-रात सक्रिय रहना ही है। वैसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को चुनावी तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिला है लेकिन दीपक बैज को संगठन स्तर पर बेहद अल्प समय में चमत्कार करना है।

 

Cg today news : कसडोल के बलार रोड में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

 

संगठन की बात है तो जिस तरह अरुण साव अपने संगठन को तैयार कर रहे हैं उसी तरह दीपक बैज भी अपने संगठन को चुनावी रणभूमि में उतरने से पहले तैयार कर रहे हैं। सत्ता और संगठन सत्ता काल में एक दूसरे के पूरक हैं लेकिन संगठन के कार्य अलग होते हैं। उन्हें सत्ता के कार्यों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भाजपा कह रही है कि कांग्रेस की सरकार लूट रही है तो यह केवल राजनीतिक आरोप हैं। इनकी पुष्टि वह अभी नहीं कर सकती। यदि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को लूट रही है तो भाजपा उसे प्रमाणित करे। दीपक बैज तो दो रोज पहले कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष बने हैं तो उन्हें उनका काम करने देने में भाजपा को दिक्कत क्या है? जब मोदी काम करें तो जय श्री राम और जब बैज काम करें तो कोहराम! यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामान्य शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU