Congress MLA Devendra Yadav : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Congress MLA Devendra Yadav :

रमेश गुप्ता

Congress MLA Devendra Yadav : विधायक यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी प्रदर्शन

Congress MLA Devendra Yadav : रायपुर !   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध करेगी।
मंगलवार को विधायक दल की बैठक में विरोध की रणनीति तैयार की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है कि गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन होगा। जिले में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय भी लिया गया है।


कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस व प्रशासन की दुर्भावना को उजागर करने की बात कही गयी है। साथ ही हर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ 24 तारीख को प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है।

Ajmer blackmail scandal : बहुचर्चित 1992 ब्लैकमेल कांड मामले में 32 साल बाद छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
Congress MLA Devendra Yadav : विधायक दल की बैठक में दो स्तर पर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन और कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी कांग्रेस ने की है।
बैठक में राज्यपाल से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के नेताओं को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। जिस तरह से गिरफ्तारियां हो रही है, उससे साफ है कि कांग्रेस के विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। पार्टी इसका विरोध करेगी। आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर भी फैसला लिया गया है।

Related News

Related News