Congress government कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में महिला हुंकार रैली आज

Congress government

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

Congress government भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने महिला हुंकार रैली में सम्मिलित होने प्रदेश की महिलाओं से की अपील !

Congress government कसडोल !  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को ठग कर सरकार में आने वाली कांग्रेस के भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विगत चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लोगो से लोक लुभावने वायदे के आधार पर जनता से बहुमत प्राप्त किया था लेकिन प्रदेश में भूपेश सरकार बनते ही इस सरकार ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। प्रदेश में सरकार बनने से पहले किये गए वादों को ये सरकार भूल गई है। भूपेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

Congress government भाजपा प्रदेश मंत्री  श्याम बाई साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी वादों में पवित्र गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश में शराब बंदी करने का वादा किया था मगर इस सरकार को बने चार साल पूर्ण होने वाला है मगर प्रदेश में कही भी शराब बंदी नही किया गया है बल्कि प्रदेश में और ज्यादा जगहों पर शराब बिकने लगी है साथ ही इस सरकार ने घर घर शराब पहुंचाने की भी व्यवस्था कर दी है।

Congress government इसके अलावा अवैध शराब पूरे प्रदेश में गाँव गलियों तक में धड़ल्ले से बेचे जा रहे है। इसी तरह चाहे प्रदेश के स्व सहायता समूह के ऋण माफी की बात हो या रेडी टू इट चलाने वाली 40 हजार महिलाओं वंचित करने की बात हो प्रदेश की महिलाएं इस सरकार में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। बहुत से परिवार कर्ज के बोझ तले दब गए है उनकी आर्थिक स्थिति ब्याज पटाने के कारण से दयनीय हो गई है।

Congress government आगे भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने कहा ही राज्य में भूपेश बघेल के वादाखिलाफी सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर महिला मोर्चा के नेतृत्व में आज बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में पूरे प्रदेश भर से महिलाएं लाखो की संख्या में हिस्सा लेंगी। साथ ही कसडोल विधानसभा सहित जिला बलौदाबाजार व प्रदेश के महिलाओं से अपील की है कि भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ जो छल किया है चाहे वो शराबबंदी को लेकर हो चाहे वो प्रधान मंत्री आवास देने के नाम पर हो चाहे वो स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ हो चाहे आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ हो रहे धोखा व अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने बिलासपुर कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU