बिहार चुनाव की कमान भूपेश बघेल के हाथों में, कांग्रेस ने बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि इस फैसले के जरिए कांग्रेस बिहार में अपने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को नए सिरे से गति देने की तैयारी में है।

भूपेश बघेल का राजनीतिक अनुभव काफी व्यापक है। वे इससे पहले हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में चुनाव ऑब्जर्वर रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट पर भी, जहां राहुल गांधी प्रत्याशी थे, बघेल ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे कांग्रेस महासचिव और पंजाब के प्रभारी हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द होने की संभावना है। उससे पहले कांग्रेस की यह नियुक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और विपक्षी दलों में चिंता का कारण बन गई है।

कांग्रेस का फोकस इस बार संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर है। पार्टी का मानना है कि भूपेश बघेल के अनुभव और रणनीतिक सोच से बिहार में कांग्रेस की स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बघेल की एंट्री से बिहार की चुनावी जंग में नया समीकरण बन सकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *