Congress : कांग्रेस ने चेरबेड़ा से केशकाल स्टेडियम तक विशाल रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन,देखिये Video

Congress :

सर्वेश मिश्रा

 

Congress कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

 

Congress कांकेर /केशकाल !   केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेरबेड़ा में शनिवार को कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें समूचे विधानसभा के बूथ, सेक्टर व जोन स्तर के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से केशकाल विधानसभा के पर्यवेक्षक व महाराष्ट्र आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष नामदेव उसेंडी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम के पश्चात विधायक संतराम ने लगभग 400 से अधिक दुपहिया-चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ चेरबेड़ा से केशकाल स्टेडियम तक विशाल रैली निकाल कर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया।

 

 

Congress इस दौरान महाराष्ट्र से आए पर्यवेक्षक नामदेव उसेंडी ने कहा कि जिस प्रकार से इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं का सैलाब आया है। इससे साफ साबित होता है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार से खुश है। आगामी विधानसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है।

विधायक संतराम नेताम ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में जो विकासकार्य किये हैं। उसी का परिणाम है कि हमारे प्रत्येक बूथ, सेक्टर व जोन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया है। यह दर्शाता है कि हमारे कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे और जीत भी दिलाएंगे।

Sakti Latest News : स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत उद्यान सक्ती में ध्वज वंदना कार्यक्रम का आयोजन

Congress विधायक संतराम ने नीलकंठ टेकाम को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केशकाल विधानसभा में इतने वरिष्ठ दावेदार रहने के बावजूद भाजपा आलाकमान ने बाहरी व्यक्ति को केशकाल विधानसभा का प्रत्याशी घोषित कर रही है। स्वयं भाजपा के बड़े नेतागण इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा के दावेदार और आम जनता अभी से यह कहने लगी है कि बाहरी व्यक्ति को हम पैर जमाने नहीं देंगे। आने वाले दिनों में इसका परिणाम भाजपा को जरूर भुगतना पड़ेगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU