Congress फिर टुकड़े टुकड़े गैंग की चर्चा

Congress

Congress फिर टुकड़े टुकड़े गैंग की चर्चा

Congress कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस वजह से वे गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने नहीं गए हैं। उनके नहीं होने से उनकी पार्टी के लोग भी प्रचार में उनका नाम नहीं लेते हैं।

Congress प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार रैलियां की हैं लेकिन राहुल गांधी के नाम पर वोट नहीं मांगा है। भले कांग्रेस के लोग राहुल का जिक्र नहीं कर रहे हैं लेकिन भाजपा के बड़े नेता अब भी उनके नाम की चर्चा जरूर करते हैं। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टुकड़े टुकड़े गैंग की बात छेड़ी और राहुल गांधी को उसके साथ जोड़ा।

Congress जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ जुड़े हैं। इस पर एक दिलचस्प ट्विट राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने किया। उन्होंने नड्डा से कहा कि इसमें कुछ कंफ्यूजन है क्योंकि संसद में पूछे जाने पर सरकार की ओर से सांसदों को बताया गया कि टुकड़े टुकड़े गैंग जैसी किसी चीज का अस्तित्व नहीं है। जब केंद्र सरकार खुद ही कह रही है कि ऐसा कोई गैंग नहीं है फिर राहुल कैसे उससे जुड़े हैं?

Congress लेकिन चुनाव प्रचार में तर्क की बात कहां कोई करता है! बहरहाल, अनुराग ठाकुर ने भी इसका जिक्र छेड़ा और कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सवालिया लहजे में कहा क्या इसी वजह से प्रियंका गांधी उनकी यात्रा में नहीं शामिल हुई हैं?

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU