बीजेपी स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनता से संवाद

सलका मंडल में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र तिवारी जी के नेतृत्व में तथा सलका मंडल के अध्यक्ष आदरणीय श्री मैनेजर राजवाड़े जी की प्रमुख उपस्थिति में “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के दौरान टीम भाजपा ने ग्राम पंचायत चेरवापारा के रकिया (सीतापुर) पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनकी स्थानीय समस्याओं को सुना।


कार्यक्रम में पुष्पा राजवाड़े, जिला महामंत्री महिला मोर्चा ने मातृशक्ति को विशेष रूप से संबोधित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं—विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना—के हितग्राहियों से भेंट कर उनकी प्रतिक्रिया जानी और उन्हें योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके इसकी जानकारी साझा की।
मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े ने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीति, सेवा भाव और सरकार द्वारा संचालित विकासोन्मुख योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “हम सेवा और समर्पण के साथ हर घर तक पहुँच रहे हैं। यह अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा दायित्व है।”
मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा की तथा संगठन के विस्तार और मजबूती पर बल देते हुए कहा कि “विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हमारे गांव सशक्त और आत्मनिर्भर होंगे।”
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर–घर पहुँचकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, नागरिकों की समस्याओं को नोट किया और संगठन के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया।
यह जनसंपर्क अभियान भाजपा के “संगठन को बूथ से मजबूत करने” और समाज के हर वर्ग तक पहुँचने के उद्देश्य को और सशक्त करता नज़र आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *