छत्तीसगढ़ में 21 अफसरों के तबादले, वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने विभागीय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश महानदी भवन से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड-दो, सहायक ग्रेड-तीन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक और वाहन चालक सहित कुल 21 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। स्थानांतरित किए गए अधिकांश कर्मचारियों को स्वयं के व्यय पर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय कार्यों में सुचारू संचालन और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *