Collector : कलेक्टर ने अमृत मिशन के तहत जल आपूर्ति हेतु संचालित कार्यों का किया निरीक्षण

Collector :

Collector : वाटर ट्रीटमेंट के निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Collector : जगदलपुर। कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार 28 जुलाई को अमृत मिशन योजना के तहत जगदलपुर शहर में जल आपूर्ति हेतु संचालित कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

also read : Bastar : पोदला उरस्कना वृक्षारोपण अभियान 2022 का शुभारंभ

उन्होंने पावर हाउस चैक में स्थापित इंटेक वेल तथा आईपीएस के साथ ही नयामुण्डा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नयामुण्डा में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को शुद्धता की जांच के पश्चात् ही नगरवासियों को जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यहां निर्माणाधीन एक अन्य वाटर ट्रीटमेंट के निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहर के सभी घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय तथा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग, कार्यपालन अभियंता श्री एसबी शर्मा, सहायक अभियंता संजीव कर्ण उपस्थित थे।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU