खैरागढ़ CAF कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपी सहकर्मी गिरफ्तार



खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की उसी कैंप में पदस्थ दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि मृतक जवान गहरी नींद में सो रहा था, तभी आरोपी ने उस पर गोली चला दी।

मृतक की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन में पदस्थ था। पुलिस के अनुसार, उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम से किसी बात को लेकर उसकी लंबे समय से रंजिश चल रही थी।

घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। अन्य जवानों ने घायल सोनवीर जाट को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *