छत्तीसगढ़ में शीत लहर अलर्ट: सरगुजा-दुर्ग संभागों में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 4.9°C तथा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.2°C दर्ज किया गया। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट्स में शीत लहर चली।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को कई जिलों के कुछ इलाकों में शीत लहर की संभावना बनी हुई है।

रायपुर का मौसम
12 दिसंबर को राजधानी में सुबह धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 29°C तथा न्यूनतम तापमान 12°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *