CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: कोकिया नदी पर 3.32 करोड़ से बनेगा उच्च स्तरीय पुल, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

रायपुर, 15 सितंबर 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। भालूमुंडा से खेजूरघाट मार्ग पर कोकिया नदी पर लगभग 3 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। क्षेत्रवासियों ने इस योजना की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

इस पुल के बनने से फरसाबहार ब्लॉक के कोरंगामाल, भालूमुंडा, पेटामेरा, अंकिरा, खरीबहार, जुड़वाइन, सागजोर, परेवाआरा सहित दर्जनों गांव सीधे ओडिशा से जुड़ जाएंगे। साथ ही रेडेघाट, सोनाजोरी, बनखेता, माटीहेजा जैसे अन्य गांव भी मुख्यधारा के विकास से लाभान्वित होंगे।

बरसात के समय कोकिया नदी पार करना बेहद मुश्किल होता है। जलस्तर बढ़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के कामकाज करने वाले लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें होती थीं। पुल बन जाने से ग्रामीणों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की ओडिशा से दूरी भी कम होगी और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

ग्रामीणों का मानना है कि यह पुल क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *