रायपुर के नर्मदा कुंड मंदिर जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, हनुमान जन्म महोत्सव में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास से नर्मदा कुंड मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री यहां आयोजित श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में वे विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे वापस अपने निवास लौट आएंगे।

मैदानी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और सुरक्षा भी बनी रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *