मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिल रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से लंबित रही पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने धौरासांड से दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

इस पुल से फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा सहित कई गांवों को सीधे लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों में बचत होगी।
साथ ही यह पुल छत्तीसगढ़ को ओडिशा और झारखंड से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बनेगा, जिससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद जताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।