सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा जारी, गया और हिसुआ में करेंगे जनसभा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दूसरे दिन भी विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री आज गया और हिसुआ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अक्टूबर को गया विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान स्टेडियम और हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के बागोदर हाईस्कूल मैदान में जनता को संबोधित करेंगे। वे दोनों क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

गया विधानसभा में मुख्यमंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार के पक्ष में प्रचार करेंगे, जबकि हिसुआ में पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार के लिए समर्थन जुटाएंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 16 अक्टूबर को भी बिहार में कई जनसभाएं की थीं। उन्होंने कुम्हरार और बिक्रम विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता और सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में प्रचार किया था।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *