Clean India Movement नेहरू युवा केंद्र व यूनिसेफ के माध्यम से चारामा क्षेत्र में चला स्वच्छ भारत अभियान

Clean India Movement

Clean India Movement नेहरू युवा केंद्र व यूनिसेफ के माध्यम से चारामा क्षेत्र में चला स्वच्छ भारत अभियान

Clean India Movement चारामा। नेहरू युवा केन्द्र कांकेर चारामा ,यूनिसेफ के द्वारा संयुक्त रूप से युवा शक्ति समाज सेवी संस्था के साथ चारामा क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा,चावड़ी, रतेसरा,आवरी,गोलकुम्हाडा ग्राम के विभिन्न जगहों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई किया गया !

Clean India Movement  नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी देवेंद्र सिन्हा ने बताया कि हम सभी की आवश्यक जिम्मेदारी है कि हम सब अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखे ताकि किसी भी प्रकार बीमारियां हमारे करीब न आये अधिकतर बीमारियों का घर गंदगी ही है इसलिए स्वच्छ्ता बहुत जरूरी है और आस पास स्वछता होने से स्वच्छ विचार आते है। इन कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से युवा शक्ति समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष उत्तम साहू, धर्मेन्द्र साहू,देवेंद्र सिन्हा एनएसएस से ज्योति सोनवानी,गीतिका साहू, हिमांशु कांगे,चुरेन्द्र मंडावी,युगल किशोर ,नोमीन सिन्हा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU