Child Scientists : पिथौरा के 6 बाल वैज्ञानिकों का चयन जोन स्तर विज्ञान मेले के लिए

Child Scientists :

Child Scientists :  विज्ञान मेले का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रखा गया था

Child Scientists :  पिथौरा !  स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने सृजनात्मक विकास करने, अपने आसपास की समस्या के लिए नये विचारों से समाधान निकालने जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान सेमिनार का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद में किया गया जिसका मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रखा गया था
जिनके अंतर्गत 7 उप कथानक रखा गया था जिसमे जिले के सभी विकासखंड के कक्षा 8 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर मांडल प्रस्तुत किए।

जिला स्तरीय विज्ञान मेला में पिथौरा विकासखंड के संस्कार शिक्षण संस्थान के संचालक युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर के सफल मार्गदर्शन में 6 बाल वैज्ञानिकों का मॉडल चयन जोन विज्ञान मेले के लिए किया गया है जिसमें खाद्य स्वास्थ्य स्वच्छता विषय पर वर्तिका पटेल डायपर सेंसर पीएमसी आत्मानंद विद्यालय पिथौरा, आपदा प्रबंधन विषय पर डिंपल साहू स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक शासकीय कन्या मिडिल अंग्रेजी विद्यालय पिथौरा,

संसाधन प्रबंधन विषय पर रुद्राक्ष शुक्ला प्रेशर इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस्ड सिस्टम राम दर्शन पब्लिक स्कूल जघोरा, परिवहन संचार विषय पर रुचि सिन्हा पेट्रोल स्केम मशीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा, प्राकृतिक खेती विषय पर निशा पटेल मॉइश्चर सेंसर मशीन कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय पिथौरा,

Related News

दिव्यांग क्षेत्र में उत्कृष्ट मॉडल लोकेश्वरी साहू कन्या विद्यालय पिथौरा इन सभी बच्चों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोन स्तरीय विज्ञान मेला रायपुर के लिए चयन किया गया है जिसका आयोजन 30 सितंबर को शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किया जाएगा जहां इन मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए किया जाएगा।

सभी चयनित प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी एम आर सावंत , सतीश कुमार नायर सहायक संचालक, हेमेंद्र आचार्य जिला नोडल प्रभारी, जगदीश सिन्हा जिला विज्ञान संयोजक,के के ठाकुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा, आसाराम बरीहा प्राचार्य कन्या विद्यालय पिथौरा, एमडी प्रधान प्राचार्य पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय पिथौरा,नरेश नायक प्रधान पाठक कन्या मिडिल पिथौरा,

CG News : लापता किसान का खेत में गड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…

Child Scientists : जोगिंदर मेहर प्राचार्य राम दर्शन पब्लिक विद्यालय जघोरा, खगेश्वर डडसेना संकुल समन्वयक, विद्यालय के प्रभारिक शिक्षक श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल, गुणमनी साहू ,श्रीमती सीमा चंद्राकर ,वेदेश्वर प्रसाद जोशी , रमाकांत रघुवंशी ने बधाई प्रेषित किए हैं।

Related News