Chief Minister Yogi Adityanath : हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा

Chief Minister Yogi Adityanath : 

Chief Minister Yogi Adityanath हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा

Chief Minister Yogi Adityanath प्रयागराज !   तीर्थराज प्रयाग में शिवभक्त कांवडिओं पर सावन के चौथे सोमवार की सुबह हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गयी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तीर्थराज प्रयाग में दशाश्वमेध घाट,संगम सहित अन्य घाटों पर जल भरने पहुंचे कावंड़ियों पर एवं शिवालयों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इसके अलावा यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर तथा पड़िला महादेव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं पर भी फूलों की वर्षा कराई। आसमान से फूलो की वर्षा होता देख शिवभक्त भी उत्साहित हो गए और बम-बम बोले की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

जिलाधिकारी संजय खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने हेलीकाप्टर से कांवडियों के ऊपर फूलों की वर्षा की। संगम स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर जब गुलाब की पंखुड़िया आसमान से गिरने लगी तो सभी भावविभोर हो उठे। संगम क्षेत्र हर-हर महादेव से गुजायमान हो गया।

ML Elevate 2023 : एडब्लूएस और एक्सेल ने की एमएल एलिवेट 2023 की घोषणा

दारागंज निवासी आत्माराम पांण्डेय संगम स्नान करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अचानक उनके ऊपर गुलाब की पंखुडियां जब पड़ी वह आत्मविभोर हो गये। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की प्रशंसा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अर्ध कुंभ के दौरान में संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी थी। संगम में स्नान के साथ ऊपर से पुष्प वर्षा अपने आप में अद्वतीय है। इस सुखद क्षण को महसूस किया जा सकता है, व्याख्या नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU