मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 3:30 बजे पुनः विधानसभा जाएंगे और सत्र में शामिल होंगे।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे। इसके पश्चात रात्रि 9 बजे वे शदाणी दरबार में आयोजित सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *