रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। वे शाम 7:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर आगमन के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रण दिया।