रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह लगभग 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजे वे ग्राम मुंडाडीह पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2.40 बजे मुख्यमंत्री कुनकुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन महाकुल यादव समाज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे राजधानी रायपुर लौट आएंगे।