मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वां जन्मदिन आज, गृह ग्राम बगिया में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाएंगे जन्मोत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे, जहां से उन्होंने हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए प्रस्थान किया। सुबह 10.30 बजे बगिया पहुंचने के बाद वे अपने निजी निवास जाएंगे। जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके निवास पर सत्यनारायण व्रत कथा और विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।

धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.40 बजे बगिया से रायपुर के लिए वापसी करेंगे। उनके शाम करीब 5.20 बजे तक राजधानी लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *