मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गृह जिले के दौरे पर, सोहरई करमा महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के दौरे पर रहेंगे। वे आज आयोजित सोहरई करमा महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कंडोरा (गोकुला आमा बगीचा) पहुंचेंगे। इसके बाद 1:15 बजे वे अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद द्वारा आयोजित “महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025)” में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 2:50 बजे कंडोरा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया (कांसाबेल) के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:10 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपने निज निवास बगिया जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। मुख्यमंत्री का 20 अक्टूबर (सोमवार) का पूरा दिन निज निवास बगिया में आरक्षित रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *