रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री साय सुबह 11:45 बजे हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक जनसभा में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। सभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा भाजपा के लिए चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नुआपाड़ा उपचुनाव में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।