मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अनुराग सिंहदेव की माताजी के ब्रह्मभोज एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

अम्बिकापुर (सरगुजा): हिंगोरा सिंह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माताजी स्व. स्वर्णलता सिंहदेव के ब्रह्मभोज एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि विगत 26 दिसम्बर 2025 को श्रीमती स्वर्णलता सिंहदेव का निधन हो गया था।

इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, पूर्व सांसद राजनांदगांव अभिषेक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *