रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे वे “छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025” में हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रदेश में चल रहे खनन कार्यों और इससे जुड़ी नई संभावनाओं पर चर्चा होगी।
इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और “राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन” में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वे दोपहर 3 बजे अपने निवास लौटेंगे।