मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज विभिन्न जिलों का दौरा, प्रदेश भर में छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कवर्धा पहुंचेंगे। कवर्धा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम जुनवानी और सेमरिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1:35 बजे वे वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कवर्धा के कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए रवाना होंगे। वे वहां ग्राम ओड़ान पहुंचकर गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे और नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। तय समय सारिणी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रायपुर लौट आएंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दूसरी ओर, वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह होने के कारण राज्य शासन ने आम जनता की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेशभर में आज छुट्टी के दिन भी सभी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे और रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च को भी रजिस्ट्री दफ्तरों में कामकाज होगा। इस दौरान रजिस्ट्री सहित अन्य सभी संबंधित सेवाएं आम दिनों की तरह ही उपलब्ध रहेंगी ताकि लोग समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेजी कार्य पूर्ण कर सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *