रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, सुमति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह अपने भीतर और समाज में सकारात्मकता और आशा का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। उन्होंने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ के हर घर में खुशहाली और उजाला बना रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में शांति, प्रेम और समृद्धि की कामना की।