रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर जिले के दौरे पर जाएंगे। वे सुबह लगभग 11.30 बजे राजधानी से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.35 बजे जगदलपुर पहुंचकर पंडुम कैफे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लगभग 1 बजे शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री साय जगदलपुर से कोंडागांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां दोपहर 3 बजे बुढ़ादेव महोत्सव 2025 में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रमों के पश्चात शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे।