मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महानवमी पर किया कन्या पूजन और भोज

भोपाल। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने निवास पर कन्या पूजन का आयोजन किया। उन्होंने विधि-विधान से कन्याओं का तिलक कर उनके पांव पखारे और चुनरी ओढ़ाकर आरती उतारी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें स्नेह भी दिया।

कन्या पूजन के बाद डॉ. यादव ने स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा। उन्होंने खीर, पूरी और मिष्ठान जैसे व्यंजन परोसकर बड़े स्नेह से कन्याओं को भोजन कराया। भोजन के उपरांत सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *