सक्ती: सक्ती जिले के जेठा प्रांगण में कल दोपहर मुख्यमंत्री का आगमन होगा। वे लगभग 160 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री “मुख्यमंत्री कन्या विवाह मोर जीवन संगवारी” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां कई जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एडीएम बीरेन्द्र लकड़ा और डिप्टी कलेक्टर विश्वास ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई हैं, जिनका निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
Related News
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।