मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रायपुर लौटे, बिहार दौरे और नक्सल मुक्त भारत पर दिए बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव देर शाम बिहार दौरे से राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दोनों नेताओं ने बिहार दौरे, प्रदेश के नक्सल मुद्दे और अन्य राजनीतिक मामलों पर अपनी राय व्यक्त की।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि मुख्यमंत्री और अन्य साथी बिहार गए थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन के नामांकन में वे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभा में मौजूद भीड़ और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि बिहार में फिर से NDA की सरकार बनने की संभावना है। महागठबंधन के दलों के भीतर आपसी झगड़े भी जारी हैं।

नक्सलियों के हालिया आत्मसमर्पण पर अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के तहत बस्तर में ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों के जवान अंदरूनी इलाकों में कार्यरत हैं। साव ने बताया कि तेज गति से बस्तर को नक्सल मुक्त करने का प्रयास चल रहा है और मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य है।

गुजरात में कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस के सवाल पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अपने हालात पर ध्यान दे। वहां गठबंधन नहीं बन पा रहा है और भाजपा की पूर्ण बहुमत स्थिति स्पष्ट है। उन्होंने कांग्रेस को वहां अपनी स्थिति का मूल्यांकन करने की सलाह दी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *