सरायपाली संभाग के बसना शहर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन

दिलीप गुप्ता
सरायपाली : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सरायपाली संभागीय कार्यपालन अभियंता टिकेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुवे बताया कि बसना शहर वितरण केंद्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन श्रीमती डॉ.खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष बसना के मुख्य आतिथ्य एवं पार्षद गण मुजम्मिल कादरी , राकेश डडसेना और सुश्री संगीता नायक उपस्थिति थी ।
इस अवसर पर कंपनी की अब तक की उपलब्धियां ,विद्युत सेवा के विस्तार और उपभोक्ता के सहभागिता को भी विशेष रूप से सराहा गया महोत्सव के दौरान बीपीएल कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, 2 साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू ,गैर घरेलू और कृषक उपभोक्ताओं तथा पीएम सूर्य घर योजना के प्रथम पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदया द्वारा विद्युत के क्षेत्र में किया जा रहे नित नये प्रगति की प्रशंसा करते हुए वर्तमान में शासन द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना हेतु दी जा रही सब्सिडी का लाभ अधिकाधिक संख्या में लेने हेतु आम जनता से एवं उपस्थित उपभोक्ताओं से आहवान किया l इस अवसर पर बसना उपसंभाग के सहायक अभियंता एन के आदित्य ने बसना शहर क्षेत्र में विद्युत विकास के संबंध में बताते हुए कहा कि बसना शहर में एकमात्र 33 /11के व्ही उपकेंद्र था ,आज की स्थिति में दो 33/11के व्ही उपकेंद्र स्थापित है जिसमें कुल पांच नग पॉवर ट्रांसफॉर्मर हैं ,एवं बसना शहर के अंतर्गत लगभग 150 नग डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर स्थापित हो चुका है, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में कंपनी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति का व्यापक विस्तार किया है तथा उपभोक्ता सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं, कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना ,पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना एवं विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लॉन्च किए गए मोर बिजली मोबाइल ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पहुंच, स्मार्ट मीटर संबंधी नई तकनीक की जानकारी दी गई साथ ही पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित जानकारी भी दी गई समस्त कार्यक्रम में मंच संचालन श्री एन के आदित्य सहायक अभियंता उप संभाग बसना द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री जी एस राठिया कनिष्ठ अभियंता बसना द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि , उपभोक्तागण तथा आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उप संभाग बसना के अंतर्गत दिनांक 31.0 1 .2026 को ग्राम जगदीशपुर वितरण केंद्र बसना ग्रामीण के अंतर्गत एवं दिनांक 2 .02.2026 को गड्ढफुलझर वितरण केंद्र के अंतर्गत रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा आम जनता एवं उपभोक्ताओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *