दिलीप गुप्ता
सरायपाली : छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की सरायपाली व बना इकाई द्वारा आगामी 22 फरवरी को श्याम मंदिर अर्जुंडा धाम में सभी जाति सनातन धर्मावलंबियों के लिए सामूहिक सुकन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन में सनातन धर्म के 21 जोड़ो का सामूहिक विवाह किया जायेगा।
इस संबंध में प्रांतीय उपाध्याय ओमप्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि 22 फरवरी को प्रातः 08 से 10 बजे तक स्वल्पाहार, जोड़ों का पंजीयन व विवाह योग्य जोड़ो को वस्त्र वितरण किया जायेगा। 10 से 11 बजे तक हल्दी, मेहंदी 11:30 बजे तक गोर पूजा ,दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक भोजन , 02 बजे से 4 बजे तक पंडितों द्वारा मंगल फेरा तथा संध्या 05 बजे विदाई समारोह व हाई-टी का आयोजन किया जायेगा ।
प्रांतीय उपाध्याय ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी सामाजिक बंधुओं से इस सामाजिक महायज्ञ के इस कार्यक्रम में विवाह योग्य वर वधु के विवाह के लिए निम्न नंबरों से संपर्क कर सकते हैं जयनारायण अग्रवाल 77488-06038 , मिट्ठू जगजीत अग्रवाल 70005-26432 , चतुर्भुज अग्रवाल 99771-04658 , रामरतन अग्रवाल
94252-13188 , मोहन अग्रवाल 97553-12001, व बसंत अग्रवाल 99811-72775 से संपर्क कर सकते हैं ।