Chhattisgarh latest news : मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा से धमतरी जिले के किसान काफी उत्साहित

Chhattisgarh latest news :

Chhattisgarh latest news अब समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर अब 20 क्विंटल की जाएगी

 

Chhattisgarh latest news धमतरी !   मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने माटीपुत्रों के फसल की पूरी कीमत देने हेतु प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा से जिले के किसानों में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि हमारा राज्य कृषि प्रधान है और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मेहनतकश किसान हैं।

सरकार ने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने और खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के किसानों का ऋण माफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की है। साथ ही किसानों को इनपुट सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा हैं।

Chhattisgarh latest news धमतरी के ग्राम सोरम के किसान राजेन्द्र साहू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कृषि को लाभप्रद बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है और अब समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल धान के स्थान पर 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर किसानों को और अधिक आर्थिक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल की है। साहू ने बताया कि उनके पास 10 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे वर्षों से खेती करते आ रहे है।

पूर्व में वे अपनी उपज में से सिर्फ 150 क्विंटल धान समिति में बेच पाते थे और बाकी फसल को मजबूरी में बिचौलियों, कोचियो या दलालों के पास कम कीमत में बेचते थे, जिससे उन्हें उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता था और आर्थिक नुकसान होता था।

अब मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद वह 200 क्विंटल धान समिति में बेच सकेगा, जिससे उसकी उपज का पूरा दाम मिल पायेगा। उन्हांने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों का ऋण माफ किया गया था, जिसमें उसका 2 लाख का ऋण और 12 हजार रूपये का सिंचाई कर भी माफ हुआ था।

Chhattisgarh latest news  कृषक साहू ने बताया कि अब भूपेश सरकार द्वारा फसल का सही दाम देने से प्रदेश के अन्य किसान शासन की इन योजनाओं से प्रभावित होकर अब आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

साहू की तरह ही किसान डोरेलाल गंजीर और अर्जुन राम साहू अब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में योजनाएं संचालित करने एवं 15 क्विंटल के स्थान पर 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ करने के लिए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU