Junior National Kurash Championship में छत्तीसगढ़ कुराश खिलाड़ियों ने जीते 2 कांस्य पदक

Junior National Kurash Championship

राजकुमार मल

Junior National Kurash Championship में छत्तीसगढ़ कुराश खिलाड़ियों ने जीते 2 कांस्य पदक

 

Junior National Kurash Championship भाटापारा-छत्तीसगढ़ के कुराश खिलाड़ियो ने अपने उच्चतम खेल का प्रदशर्न करते हुए नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) में 1 से 3 अक्टूबर तक आयोजित हुई जूनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप में 2 कांस्य पदक अपने नाम किया , पदक विजेता खिलाड़ियो में अंकित दिवाकर -60 की ग्रा, आयूषी ध्रुव -48 की ग्रा ने अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता !

 पदक विजेता खिलाड़ियो को छत्तीसगढ़ ओलिम्पिक संघ उपाध्यक्ष शरद शुक्ला , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता,छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सचिव आदित्य सिंह ,छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन कोषाध्यक्ष आशीष यादव निलेश यादव उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन,चीफ कोच जगदीश चौधरी,टेक्निकल चेयरमैन वर्षा मिरी सहसचिव पूनम अहीर,छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सदस्य ओम मिश्रा,जी अजित,सुकलाल यदु,गौतम मिरी,गोपी देवांगन,सरस्वती यादव,रमा टण्डन ने खिलाड़ियो को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

Related News