कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की आशंका: छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जारी की एडवाइजरी

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में संभावित कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और फूड व्यवसायियों के लिए परामर्श जारी किया है। एसोसिएशन ने संचालकों से संयम बरतने और घबराहट में सिलेंडर जमा न करने की अपील की है।

एसोसिएशन ने अपनी एडवाइजरी में सलाह दी है कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक किचन के जरूरी कार्यों और आवश्यक मेन्यू आइटम्स को प्राथमिकता दें, ताकि गैस की सीमित सप्लाई के बावजूद ग्राहकों को सेवा मिलती रहे। इसके साथ ही रसोई में एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिक राइस कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह होरा ने कहा कि वे कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों और गैस सप्लायरों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस समस्या के समाधान की पूरी उम्मीद है। होरा ने सुझाव दिया कि जरूरत पड़ने पर संचालक पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस या अन्य वैकल्पिक ईंधन व्यवस्थाओं पर भी विचार कर सकते हैं। एसोसिएशन ने सभी व्यवसायियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का स्टॉक न करें, ताकि बाजार में सप्लाई व्यवस्था संतुलित बनी रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *