छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे, सीएम ने प्रदेशवासियों को रजत जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 1 नवंबर 2000 को आरंभ हुई छत्तीसगढ़ की यात्रा ने 25 वर्षों में विकास, समृद्धि और गौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह सफर प्रदेश की मेहनतकश जनता, उनकी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के बल पर संभव हुआ है।

राज्य ने इन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, तकनीक और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ आज अवसर, नवाचार और संस्कृति का प्रतीक बनकर देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

रजत जयंती वर्ष पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया गया है कि वे अपनी परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास को सहेजते हुए एक विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें।

छत्तीसगढ़ महतारी की जय।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *