रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं देंगे। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है।
संतोष सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीआईजी, सीसीटीएनएस (CCTNS) और एससीआरबी (SCRB) के पद पर पदस्थ हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद अब वे जल्द ही अपने नए दायित्व को संभालेंगे। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आगामी औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
