छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं का हिंदी पेपर लीक, एनएसयूआई ने किया माध्यमिक शिक्षा मंडल के घेराव का ऐलान

Congress :

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में पेपर लीक होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा से ठीक एक दिन पहले 13 मार्च की रात को प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था।

बताया जा रहा है कि यह प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने सोमवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

एनएसयूआई की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी या कर्मचारी इसमें दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि पेपर लीक होने से मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। फिलहाल बोर्ड की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *