Chhattisgarh Bacheli News : आरईएस काॅलोनी में बेटे ने घर के पास खड़ी अपने स्कार्पियो वाहन में लगाई आग, लपटे घर तक पहुॅची, लाखो का सामान खाक

Chhattisgarh Bacheli News : आरईएस काॅलोनी में बेटे ने घर के पास खड़ी अपने स्कार्पियो वाहन में लगाई आग आग की लपटे घर तक पहुॅची, लाखो का सामान खाक

Chhattisgarh Bacheli News : आरईएस काॅलोनी में बेटे ने घर के पास खड़ी अपने स्कार्पियो वाहन में लगाई आग, लपटे घर तक पहुॅची, लाखो का सामान खाक

बचेली- (दुर्जन सिंह)
Chhattisgarh Bacheli News : नगर के वार्ड क्रं. 4 आरईएस काॅलोनी के शासकीय आवासीय काॅलोनी में मकान क्रं. 8 में बेटा ने अपने घर के पास खड़ी अपनी ही स्र्कािर्पयो वाहन में आग लगा दी। धू-धूकर गाड़ी जलने के बाद आग की लपटे घर तक पहुॅच गई। घर के सामान में जल गये।

https://jandhara24.com/news/157518/do-you-know-that-actress-palak-tiwari-took-this-oath/
Chhattisgarh Bacheli News : यह पूरी घटना 7 मई, सोमवार को रात्रि करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि एसके टंडन के दो पुत्रो के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। विवाद के पिता एसके टंडन अपने रिश्तेदार के घर चले गये। इधर 32 वर्षीय विजय टंडन ने घर के पास खड़ी अपनी स्कार्पियो मंे वाहन में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग पूरे गाड़ी मंे

लगने के बाद आग की लपटे घर में जा पहुॅची। धू-धू कर गाड़ी जलने के बाद शीट युक्त घर में रखी दो मोटरसाईकिल, साईकिल, पलंग, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख गये। लाखो रूपये का नुकसान हो गया। आग लगने से काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गया था।

Summer Deuce Ball Cricket Tournament : भोथीडीह में ग्रीष्मकालीन ड्यूस बाल क्रिकेट स्पर्धा की भव्य आगाज,जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
सीआईएसएफ की दमकल वाहन पहुॅची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक स्कार्पियो वाहन जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थीं। वही आग की लपटे घर तक पहुचने पर घर रखी दो मोटर साईकिल व अन्य सामान जल चुके थे।
पुलिस ने बताया कि जिसने आग लगाया था वह घर के अंदर में ही था। पीछे तरफ से जाकर दरवाजा तोड़कर विजय को बाहर निकाला गया। उसके हाथ व कुछ हिस्से जल गये थे

वह नशे के हालत में अंदर छिपा हुआ था। उसे रात्रि करीब 11.50 बजे अपोलो अस्पताल में ले जाया गया। वर्तमान में उसका ईलाज चल रहा है। अगर दमकल नही पहुॅचती तो आसपास के घरो में भी आग लग सकती थी। सीआईएसएफ के दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया। विजय टंडन दंतेवाड़ा शिक्षा विभाग में शासकीय कर्मचारी है। वह विवाहित है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी गोंविद यादव अपने दलबल के साथ स्थल पर पहुॅचे व भीड़ पर नियंत्रित करते हुए आग में काबू पाने मंे दमकल टीम की मदद की।
घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलते ही नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षद व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुॅचे। समाचार लिखे जाने तक थाना में इसकी एफआईआर दर्ज नही हुई है। पुलिस जाॅच में लगी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU